जल संस्थान की सबसे पुरानी पंपिंग योजना बुनियाद से ही लीक होने लगी है। लीकेज से जनता को प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है जबकि सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर यूं ही बह जा रहा है।
एक साल पहले ही टैंक का निर्माण हुआ है लेकिन निर्माण के दौरान किसी अफसर ने झांका तक नहीं है। घटिया माल लगाकर निर्माण पूरा हो गया अब पानी की लीकेज होने लगी है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - रमेश चंद्र
टैंक से पानी लीकेज होकर सड़कों, नालियों में बह जाता है जबकि जनता प्यास बुझाने के लिए रुपये खर्च कर टैंकर मंगाती है। जल संस्थान लीकेज की मरम्मत करा दे इस पानी से ही एक दो मोहल्ले की प्यास बुझ सकती है। - राजा
गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल लाइनों, योजनाओं की मरम्मत करनी चाहिए ताकि जनता को परेशानी नहीं हो। लीकेज के कारण जनता प्यासी है। लीकेज की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए। - भावना रावत
मंडलसेरा और भिटालगांव में पानी का संकट बरकरार
बागेश्वर। शहर के मंडलसेरा और भिटालगांव में पानी का संकट जस का तस बना हुआ है। क्षेत्रवासी रात भर जाग कर पानी का इंतजार कर रहे है लेकिन गला तर करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं कहीं हालत इतनी बदतर है कि सरकारी नलों से बाल्टियां भरकर रिक्शे पर ढो ढो कर घर तक पहुंचाई जा रही है। वहीं सरयू और गोमती नदी से भी पानी भरने वालों की लाइन लगी हुई है।