फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में दूसरे कर्मियों से न करें बात

Wed, 15 May 2019 10:37 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में मतगणना प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी और कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना में तैनात 112 कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम राहुल गोयल ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि 23 मई को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। 

विज्ञापन


जिले में कपकोट और बागेश्वर विधानसभा हैं। हर विधान सभा के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी। हर टेबिल पर एक-एक गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होगा। कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी कर्मी दूसरी टेबिल पर नहीं जाएगा और अन्य कर्मियों से बातचीत नहीं करेगा।

मतगणना बीडी पांडे डिग्री कॉलेज में होगी। एडीएम ने बताया कि सभी कर्मी सुबह छह बजे तक कॉलेज में पहुंच जाए। सभी को विधानसभावार ड्यूटी की जानकारी 22 मई को होने वाले दूसरे रैंडमाइजेशन में दी जाएगी। वहीं टेबिल पर ड्यूटी की जानकारी 23 मई की सुबह 6 बजे ही बताई जाएगी। सभी कर्मियों के मोबाइल गेट पर जमा हो जाएंगे। मतगणना में मोबाइल पर पूरी तरह पाबंदी है। 
विज्ञापन


कंट्रोल यूनिट में मतों का अंकन साफ-साफ शब्दों में करना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन को सभी कर्मी ढंग से पढ़ ले। इसी आधार पर मतगणना करनी है। यदि कोई समस्या होती है तो एआरओ से बात कर सकते हैं। मास्टर ट्रेनर दीप जोशी ने कर्मियों को स्लाइड शो के जरिए  मतगणना के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। 

ट्रेनर राजीव जोशी ने वीवीपैट मशीन के मतों की गणना और मास्टर ट्रेनर केएन कांडपाल ने कर्मियों को मतगणना की हर बिंदु और पहलू को लेकर तकनीकी, व्यवहारिक  जानकारियां दी। प्रशिक्षण में मतगणना कार्मियों को कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट पर्चियों की गणना का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इवहां आरसी तिवारी, प्रमोद कुमार, जेवी शर्मा, योगेंद्र सिंह, डॉ. उदय शंकर, केएन तिवारी, अरुण वर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें