फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! झूलापुल से नीचे गिर सकते हैं

विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा सरयू झूला पुल के रेलिंग की तोड़ी गई जाली। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठायतबाड़ा स्थित सरयू झूला पुल के रेलिंग की जाली अराजक तत्वों ने तोड़ दी है। इस पुल से स्कूली बच्चे और अन्य लोग आवाजाही करते हैं। इस कारण लोगों को खतरा बना हुआ है। लोगों ने रेलिंग पर तुरंत जाली लगाने की मांग की है। जिस स्थान पर जाली तोड़ी गई है, वहां से लोगों के नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के कठायतबाड़ा में सरयू नदी पर झूला पुल बना है। अराजक तत्वों ने झूला पुल के रेलिंग की जाली तोड़ दी है। इस पुल से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य लोग आवाजाही करते हैं। पुल की रेलिंग पर जाली नहीं होने से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जहां स्थान पर जाली तोड़ी गई है उस स्थान से लोगों के नदी में गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल की रेलिंग पर जाली नहीं होने से कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने पुल की रेलिंग पर जाली लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें