फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालादेवी वार्ड में गठित हुई मोहल्ला स्वच्छता समिति

Wed, 21 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के ज्वालादेवी वार्ड में मोहल्ला स्वच्छता समिति का गठन कर लिया गया है। पीएलवी और पालिका की संयुक्त पहल पर गठित स्वच्छता समिति का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल ने किया।  समिति के गठन के बाद नगरपालिका की ओर से तैनात सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। समिति मोहल्ले में सफाई की देखरेख का कार्य करेगी। 
विज्ञापन



मालूम हो कि कूड़ा  निस्तारण की सुविधा नहीं होने से अभी तक ज्वालादेवी वार्ड का अधिकांश कूड़ा गोमती नदी में समा जाता था। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो जाता था। कुछ समय पूर्व पीएलवी की ओर से पालिका से स्वच्छता समिति के गठन का प्रस्ताव रखा था। इस पहल के बाद पालिका की ओर से समिति का गठन करते हुए पीएलवी भगवती धपोला को अध्यक्ष, रमेश चंद्र उप्रेती को सचिव और मुन्नी त्रिपाठी कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 


मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने समिति का विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी को तीन हजार रुपये मानदेय पालिका की ओर से दिया जाएगा। बाकी सहयोग राशि समिति की ओर से दी जाएगी।  जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने मोहल्ला स्वच्छता समिति के गठन को अच्छी पहल बताया। उद्घाटन अवसर पर ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें