फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन बकरियों व पालतू कुत्तों को मार चुका है तेंदुआ

Wed, 21 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगे मेहनरबुंगा क्षेत्र में तेंदुआ दहशत का पर्याय बन चुका है। इस क्षेत्र में तेंदुआ अब तक एक दर्जन बकरियों और पालतूू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए को पकड़ने और प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है। 


मेहनरबुंगा की ग्राम प्रधान जयंती देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि पिछले एक माह से क्षेत्र में तेंदुआ शाम ढलते ही घरों के आसपास घूम रहा है। उमेश सिंह की दो बकरियों को निवाला बनाने के साथ ही ग्रामीणों के कई पालतू कुत्तों को मार चुका है। इसके अलावा भगत राम की दुधारु गाय के गले में पंजा मारकर घायल कर चुका है। पालतू मवेशियों पर हो रहे हमलों से सभी ग्रामीण भयभीत हैं। चारापत्ती सहित अन्य कार्यों के लिए जंगल जाने में भी भय महसूस हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएफओ से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ओम प्रकाश, रमेश सिंह, उमेश सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें