फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनार में जागरूकता रथ से बांटे मतदान आमंत्रण पत्र

Sun, 12 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
स्वीप टीम द्वारा मतदान के लिए दिए आमंत्रण पत्रों के साथ भनार के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 आगामी 15 फरवरी को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का अभियान जारी है। रविवार को स्वीप टीम की ओर से भनार गांव में ग्रामीणों को निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए आमंत्रण पत्र देकर अवश्य मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

रविवार को स्वीप टीम के जिला समन्वयक आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर जिले के भनार गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को रथ के माध्यम से आमंत्रण पत्र दिए और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए 15 फरवरी को बूथ में जरूर जाने का आह्वान किया गया। स्वीप के सदस्यों ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर बिना प्रलोभन के मतदान करने को कहा। किसी तरह की समस्या या शिकायत होने पर 1950 नंबर डायल करने को कहा गया। इस मौके पर डॉ. हरीश दफौटी, केदार सिंह फर्त्याल, प्रवीण सिंह, बलवंत सिंह, शेर सिंह, नंदन सिंह, भवानी देवी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें