फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर हुई प्रतियोगिता

Sun, 24 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज में भाषण, निबंध, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता हुई। जिनके विजेताओं को मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से परिश्रमी बनने को कहा।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में गौरव दुबे, ज्योत्सना पाठक, सुंदर सिंह, जूनियर निबंध में राधा तिवाड़ी, सुंदर सिंह, पूनम देवली, जूनियर स्लोगन में कनिक भोज, दिव्या रावत, पूजा चौधरी, जूनियर पोस्टर, सुरेंद्र टाकुली, रिया आर्या, विक्रम सिंह, सीनियर भाषण में दीक्षा पांडे, मनोज दोसाद, अनीता नेगी, सीनियर निबंध में रीना भंडारी, दीक्षा उपाध्याय, लक्ष्मी दत्त, सीनियर स्लोगन में कृष्णा मेहता, सपना आर्या, भूमिका कठायत, सीनियर पोस्टर में प्रिया आर्या, शुभम कोहली, अर्जुन प्रसार जीते।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक दीप चंद्र जोशी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया। कहा कि 25 जनवरी को नए और 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां प्रेमप्रकाश उपाध्याय, धीरेेंद्र पाठक, सुप्रिया, प्रमोद सिंह, बीएस कोरंगा, राजीव निगम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें