फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छटिया गांव में मिला मृत तेंदुआ

Sun, 24 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन क्षेत्र गढ़खेत के छटिया गांव में वन विभाग कोे एक मृत तेंदुआ मिला है। तेंदुए का पोस्टमार्टम रविवार को होगा। वज्यूला के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने बताया कि छटिया गांव की एक झाड़ी में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एक तेंदुआ देखा।
विज्ञापन


तेंदुए के झाड़ी में छिपे होने की सूचना मिलने पर रेंजर हरीश खर्कवाल वन विभाग की टीम के साथ छटिया गांव पहुंचे। आधे घंटे के ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के पास पहुंची। वन विभाग को तेंदुआ मृत मिला। रेंजर ने बताया कि दो साल के मृत मादा तेंदुए के शरीर में किसी प्रकार के घाव नहीं हैं।

उधर भिलकोट क्षेत्र में तेंदुए ने कई दिन से आतंक मचाया है। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि तेंदुआ दिन में आबादी में दिखाई दे रहा है। तेंदुए के भय से ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें