फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप की टीम ने किया मतदाताओं को जागरुक

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम (स्वीप) की टीम कम मतदान वाले गांवों में जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। शनिवार को भी विभिन्न टीमों ने तीनों ब्लॉकों के गांवों में जाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वीप की एक टीम सहायक नोडल डॉ. हरीश सिंह दफौटी के नेतृत्व में पलायन, खोलागांव, पगना और बेहरगांव गई। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। कहा कि मतदान करना देश के हर नागरिक का अधिकार है।
उन्होंने लोगों को अनिवार्य रूप से वोट डालने की शपथ भी दिलाई। टीम में विजय गोस्वामी, मोहन सिंह धामी मौजूद रहे। इधर, स्वीप की दूसरी टीम ने सहायक नोडल उमेश जोशी के नेतृत्व में गोमती घाटी के दूरस्थ गांव थेपलूबजवाड़, लोहागढ़ी और किलापखेत जाकर मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अनिवार्य रूप से भागीदारी करने और आगामी 14 फरवरी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की। वहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, नीरज पंत, हरीश फर्स्वाण, शंकर टम्टा, सुरेेश खोलिया, सुनील भट्ट, प्रमोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन

मतदान का संदेश दे रही ढाई साल की कीर्ति
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद हर तरफ राजनीतिक रंग छाने लगा है। गली-चौराहों पर चुनाव की चर्चा हो रही है तो सोशल मीडिया भी चुनावी रंग से रंगने लगा है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर ढाई साल की एक बच्ची का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बच्ची तोतली भाषा में गुनागुनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दे रही है। दो दिन में वीडियो को एक हजार से अधिक लोग देेख चुके हैं, वहीं ढाई सौ से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक और कमेंट किया है।
स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी और राइंका सलानी के कला शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी और प्रियंका दफौटी की बेटी कीर्ति तोतली भाषा में लोकतंत्र में भागीदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, पूरी कर ली है तैयारी, ध्यान रहे कोई मतदाता ना छूटे... गुनगुनाते हुए लोगों को आगामी 14 फरवरी के दिन मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें