बागेश्वर। भागीरथी वेलफेयर सोसायटी और स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता मैराथन रैली निकली। रैली को डीएम मंगेश घिल्डियाल ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने मतदाताओं से 15 फरवरी को अपने-अपने मतदान केेंद्रों पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। डीएम ने राष्ट्रपति अध्यापक पुरस्कार प्राप्त बुजुर्ग मतदाता बहादुर सिंह नेगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने नेगी को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने नए मतदाताओं में कमलेश, अखिलेश, मोहित, योगेश, गोकुल, आशीष को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
भागीरथी क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डीएम घिल्डियाल का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हंसी नेगी, मीना बिष्ट, पुष्पा चौबे, कमला भैंसोड़ा, प्रियंका दफौटी, पार्वती दफौटी शामिल थी। मैराथन भागीरथी पुल से बानरी गांव तक हुई। रैली में आनंदी एकेडमी, गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल, नवज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल थे।
इसके तहत मतदाता जागरूकता संदेेश प्रसारित हुआ। स्वीप की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डीएम ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। स्वीप कोऑर्डिनेटर आलोक पांडे, ब्लॉक समन्वयक हरीश सिंह दफौटी ने संचालन किया। वहां शुभम साह, प्रशांत पांडे, गौरव पंत, जानकी पाठक, डॉ. केवलानंद, प्रकाश चौबे, महिपाल डसीला आदि थे।