फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों के डाटाबेस जल्द करें तैयार 

Thu, 17 Mar 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को समय से पूरा करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दायत नहीं की जाएगी। यह बात डीएम भूपाल सिंह मनराल ने वर्तमान मतदेय स्थलों का डाटाबेस तैयार करने को लेकर अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार को एसडीएम, तहसील, पटवारी और सुपरवाइजरों की बैठक में डीएम मनराल ने वर्तमान मतदेय स्थलों का डाटाबेस तैयार करने के लिए मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर मतदेय स्थल का फोटोग्राफ सहित नजरी नक्शा और 29 बिंदुओं पर अपनी आख्या 31 मार्च तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों में प्रवेश और निकासी दरवाजों, रैंप, फर्नीचर, पेयजल आदि का पूरा विवरण देने के निर्देश भी दिए। डीएम ने मतदेय स्थल की मौजूदा स्थिति जीर्ण-शीर्ण होने पर उसी क्षेत्र में अन्य उपयुक्त भवन का उल्लेख करने को कहा।
विज्ञापन


उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी अधिकारियों से समय से कार्य पूरा करने को कहा। बैठक में एसडीएम फिंचाराम चौहान, केएस टोलिया, रेखा कोहली, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, महेंद्र सिंह बिष्ट, कृष्णकांत, बहादुर सिंह कुमल्टा, खुशबू आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या सहित सभी सुपरवाइजर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें