फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की, पुलिस, यूएस नगर, नैनीताल की टीमों ने जीते मैच

Sat, 01 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। 16वीं प्रादेशिक ओपन पुरुष/महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। इनमें रुड़की, उत्तराखंड पुलिस, यूएस नगर, नैनीताल की टीमें विजयी रही। बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में रुड़की, ओएनजीसी की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें रुड़की ने ओएनजीसी को 2-1 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में उत्तराखंड पुलिस ने बागेश्वर की टीम को 2-0 से पराजित किया। महिला वर्ग में नैनीताल, चंपावत की टीमों के बीच खेले गए मैच में नैनीताल की टीम ने बागेश्वर को 2-0 से हराया। नैनीताल, चंपावत के बीच हुए मुकाबले में नैनीताल ने चंपावत को 2-0 से पराजित किया।

मैच के रेफरी चंदन, सुखदेव, राजीव गौड़ थे। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, ओएनजीसी, बीजी रुड़की समेत कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान जिला वॉलीबाल संघ बागेश्वर के अध्यक्ष गोविंद सिंह मटियानी, सचिव भगवत सिंह डसीला, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें