फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव

Thu, 31 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन का असली लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज में भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। बच्चों ने ‘पिंगड़ी का झाला घुघुति’... समेत कई कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, असमी, गुजराती गीत, नृत्य पेशकर सभी का मन मोह लिया।

कॉलेज प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव में विधायक फर्स्वाण ने कहा कि प्रतियोगी बनने के लिए बच्चों को अच्छी किताबें पढ़नी होंगी। अभिभावकों से बच्चों की गतिविधि पर घर में भी नजर रखने को कहा। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने वार्षिक आख्या पेश की। बच्चों ने ‘ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ को’..., ‘पहाड़िया मोरजय मां बाराही’... ‘झूूमे झूमे ये नजारे’ समेत नाटक, साहसिक कार्यक्रम पेश किए। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने अध्यक्षता, संचालन सपना दानू, गणेश ने किया।

 वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, विभाग सह संघचालक हरि दत्त जोशी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, सभासद गिरीश जोशी गिर्दा, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक राजेंद्र कपकोटी, अध्यक्ष जीवन शाही, उपाध्यक्ष त्रिलोक कपकोटी, कोषाध्यक्ष विशन गढ़िया, भूमिदाता आनंद बल्लभ पांडे, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेेरा के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, शिशु मंदिर भराड़ी के प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, हाईस्कूल चौरासि के प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी, डीएन कांडपाल, ललित लोहनी, मनोज खोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें