ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पिछले दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। प्रमुख ने सीएम से जिले में लकड़ी वाले बैडमिंटन के दो कोर्ट बनाने के लिए बजट स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत कठायतबाड़ा में डिग्री कॉलेज के पीछे पानी के निकास के लिए नाली बनवाने, कैलखुरिया गधेरे से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए बजट स्वीकृत करने, ग्राम मंडलसेरा, सूरजकुंड के मध्य प्रस्तावित मोटर पुल के निर्माण के लिए बजट मंजूर करने की मांग की।
प्रमुख ने बताया कि सीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, भगत रावल, पूर्व प्रधान आनंद सिंह आदि शामिल थे।