बागेश्वर। नदीगांव में सजे स्टाल पर विश्वकर्मा की पूजा की गई। बुधवार को सरयू और गोमती के संगम पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पहले नदीगांव, तहसील रोड, स्टेशन रोड, भागीरथी, कठायतबाड़ा होकर बागनाथ मंदिर तक गाजे, बाजे के साथ विदाई यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष संतोष यादव, लक्ष्मण यादव, भोलन महतो, बन्नू महतो, जितेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, दीनदयाल महतो, काशी महतो, रमेश पटेल, रमेश पासवान, लल्लन रावत, योगेश भट्ट, रामधनी आदि थे।