फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण पैदा हुई यातायात की समस्या

Sun, 19 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार में लगातार हो रहे अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। कांडा-रावतसेरा मार्ग की दशा सुधारने के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन जिन स्थानों को पूर्व में चिन्हित किया गया था, वहां काम न होने के कारण भविष्य में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है।

कांडा-रावतसेरा मार्ग का निर्माण बहुत पहले हो गया था। अब इसके चौड़ीकरण का काम एडीबी केे माध्यम से किया जा रहा है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए संकरे स्थानों पर चट्टानों का कटान होना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण कांडा बाजार में कुछ स्थानों पर दो वाहन एक साथ नहीं गुजर पाते हैं। जाम लग जाता है। ऐसे स्थानों पर चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


कांडावासियों ने बताया कि यहां बाजार में लगातार अतिक्रमण होने के कारण भी सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। पूर्व मेें प्रशासन ने बाजार में कुछ अतिक्रमण भी चिन्हित किए थे, लेकिन इन्हें हटाया नहीं गया है। अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। अतिक्रमण को हटाकर ही सड़क की चौड़ाई बढ़ सकती है, लेकिन वर्तमान समय में इसकी भी अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


मानकों के मुताबिक चौड़ीकरण काम नहीं हो रहा है। संकुचित स्थानों को खोले बगैर सड़क को भविष्य की जरूरतों के अनुसार नहीं सुधारा जा सकता। क्षेत्रवासियों ने चौड़ीकरण के लिए संबंधित स्थानों पर अतिक्रमण हटाने समेत सभी संभव उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें