एसएसबी के स्वयंसेवक गुरिल्लों का आंदोलन यहां तहसील मुख्यालय पर जारी है। गुरिल्लों ने यहंा सभा में कहा कि गृह मंत्रालय ने उनका नए सिरे से सत्यापन कराने के निर्देश दिए है। गुरिल्लों को तहसील मुख्यालय पर आकर इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
शेर सिंह दुबड़िया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिले निर्देेशों की जानकारी दी। बताया कि मंत्रालय ने बागेश्वर जिले के प्रशिक्षित गुुरिल्लों का नए सिरे से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए गुरिल्लों को प्रशिक्षण आदि से संबंधित प्रमाण पत्र पेश करने होंगे।
बैठक में कहा गया कि प्रमाण पत्र से लेकर सत्यापन संबंधी सभी औपचारिकताओं के बारे में जानने के लिए गुरिल्लों को यहां धरना स्थल पर आकर संगठन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करनी होगी। यह प्रक्रिया जिले में सभी तहसीलों के स्तर से पूरी होनी है। एसएसबी के क्षेत्र संगठक की देखरेख में यह काम होगा।
क्षेत्र संगठक ने तहसीलों में इस तिथियां तय की हैं। इसके लिए 27 अप्रैल को जिले के गुरिल्लों की आम बैठक होगी। संचालन करते हुए रामप्रसाद आर्य ने सभी से इस बैठक में भाग लेने की अपील की। रविवार को धरना देने वालों में रुद्र सिंह धामी, हेम चंद्र कांडपाल, रणजीत सिंह परिहार, दलीप सिंह गड़िया, शोबन सिंह कनवाल आदि शामिल थे।