फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के ग्रामीण सड़क के लिए हुए लामबंद

Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ के मटेना में सड़क की मांग को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बहुल गांव मटेना, जिनखोला, कोटुली और बंड के आज तक सड़क से नहीं जुड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मटेना की ग्राम प्रधान शकुंतला कांडपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बहुल गांव मटेना सहित जिनखोला, बंड और कोटुली के सड़क से नहीं जुड़ने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इन गांवों से दूर के गांव सड़क से कई साल पूर्व ही जुड़ चुके हैं।

ग्रामीणों ने सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने मटेना से बंड गांव तक सड़क निर्माण की पूर्व में घोषणा की थी, मगर आज तक लोनिवि से स्वीकृत सड़क की सर्वे तक नहीं की। वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा और लोक सभा चुनाव के दौरान जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सड़क निर्माण का वादा भी किया था।
विज्ञापन


मौके पर ‘सड़क बनाओ संघर्ष समिति’ का गठन किया गया। इसके लिए भवान सिंह भाकुुनी को सरंक्षक, नवीन ममगई को सलाहकार, शकुंतला कांडपाल को अध्यक्ष, विनोद नेगी को उपाध्यक्ष, सीएस बड़सीला को सचिव, धनी राम को उप सचिव और कैलाश शास्त्री को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें