कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग में बने गड्डे
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग में हर कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। गड्ढों के कारण वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क खराब होने के चलते बैजनाथ से बागेश्वर तक का सफर तय करने में एक घंटे के बजाय डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है।
कौसानी- बैजनाथ मोटर मार्ग में बारिश से जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। प्रांतीय खंड लोनिवि बागेश्वर की अनदेखी के चलते कौसानी-बैजनाथ मोटर मार्ग पर सड़क किनारे बनी नालियां मलबे से पटी हुई है।
मार्ग की हालत ठीक नहीं होने से वाहन चालकों को बैजनाथ से बागेश्वर की दूरी तय करने में एक घंटे के बजाय अब डेढ़ घंटा लग रहा है। बारिश में नालियों का पानी सड़क पर फैल जाता है।
जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट का कहना है कि बारिश के सीजन से पूर्व लोनिवि ने नालियों की सफाई की होती तो बारिश का पानी न तो सड़क पर फैलता, न सड़क को क्षति पहुंचती।
विधायक चंदन राम दास ने लोनिवि के ईई से कौसानी बैजनाथ मोटर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो ईई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।