संचार सेवा के लिए कपकोट के गोगिना गांव से बागेश्वर कलक्ट्रेट के लिए रवाना सत्याग्रह यात्रा में स?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संचार सेवा सुधारने के लिए कपकोट के गोगिना गांव से बृहस्पतिवार को दो दिनी सत्याग्रह यात्रा शुरू हो गई है। शामा, लीती होकर कपकोट में उनके रात में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। इसका समापन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में होगा।
राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी और बड़ेत की जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी की पहल पर इसमें समूचे दानपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आमंत्रित किया गया है। दो दिन में 73 किमी लंबी दो दिनी सत्याग्रह यात्रा का समापन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में होगा।
बता दें कि जिले में अधिकतर लोग सिर्फ बीएसएनएल नेटवर्क के सहारे हैं। इस निगम में भी पद खाली रहने और वीआरएस देने से स्टाफ की कमी होने लगी है। निजी कंपनियों का नेटवर्क भी सीमित दायरे में है। इस कारण फोर जी नेटवर्क का रिचार्ज करने के बावजूद यहां इंटरनेट की स्पीड टूजी भी नहीं मिल पाती है। दो, दिन कंपनियों के सिम में महंगे रिचार्ज करवाने के बावजूद कंजेशन की समस्या आम है। इस कारण किसी भी नेटवर्क पर पूरी होना मुश्किल रहता है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि मौसम की तमाम बाधाओं के बावजूद ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला है।