करासमाफी में कृषि विभाग ने शिविर आयोजित कर किसानों का उन्नत खेती की जानकारी दी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम पंचायत करासमाफी के सुंदर सिंह बिष्ट ने पिछले दिनों सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत की थी। इसके निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को कृषि विभाग ने ग्राम करासमाफी में शिविर लगाया। इसमें कृषि विभाग के एएओ राजेंद्र सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत देवधार के प्रभारी भुवन चंद्र तिवारी, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक विकास बिष्ट ने किसानों को उपजाऊ जमीन में उन्नत बीज से अधिक पैदावार लेने की जानकारी दी गई। खेतों में जाकर मिट्टी की जांच की गई। खेत में पोषक तत्व बढ़ाने को कहा गया। इस दौरान विभाग ने हर छह महीने में कैंप लगाकर रबी और खरीफ फसलों की जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है। किसानों को रियायती दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के आवेदन पत्र बांटे गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजना जोशी, फतेह सिंह करायत, नवीन जोशी, कुंदन सिंह, प्रदीप सिंह, हिमांशु सिंह, जीवन सिंह, शंकर सिंह, मोहन जोशी, पूरन जोशी, ताराबल्लभ जोशी आदि रहे। संवाद