फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नौवें दिन धरने पर बैठे ग्रामीण, विधायक का प्रस्ताव खारिज

Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार सड़क संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। के नौवें दिन चीराबगड़ के उपप्रधान खुशाल सिंह दानू और मोहित सिंह धामी धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने विधायक के धरना समाप्त करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की फाइल 2024 से नोडल में धूल फांक रही है। विधायक मामले में प्रभावी पैरवी करने की बजाय धरना समाप्त करने का प्रस्ताव दे रहे हैं। कहा कि उन्हें आंदोलन स्थल पर आकर सड़क निर्माण की प्रगति की जानकारी देनी चाहिए थी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मौके से ही शासन के नोडल अधिकारियों, पीएमजीएसवाई के ईई, डीएम और एसडीएम कपकोट से फोन पर लोगों की मांग के बारे में जानकारी दी। वहां पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, करम सिंह दानू,चरण सिंह बघरी, शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, मदन सिंह धामी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें