बागेश्वर में खड़िया खनन का विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
जनपद के वड्यूड़ा निवासी बसंत राम सहित तीन अन्य ग्रामीणों ने खनन पट्टाधारक पर खेतों से जबरन खनन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर अवैध खनन बंद करने की मांग की है।
बसंत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि ग्राम मैठरा में निजी भूमि पर पट्टा धारक हरीश लोहनी पुत्र एनबी लोहनी द्वारा विरोध के बाद भी जबरन खनन किया जा रहा है। बताया कि बसंत राम सहित अन्य ग्रामीण अपनी नाप भूमि में खड़िया खनन कराना नहीं चाहते हैं।
कहा कि पूर्व में भी खनन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। लेकिन, पट्टा धारक द्वारा उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। लोक लाज व पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण वह डरकर चुप हो जाते हैं। ग्रामीण बसंत राम ने डीएम से खनन कार्य रोके जाने तथा परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। डीएम रंजना राजगुरु ने इस मामले में एसडीएम जांच कर आख्या देने को कहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन भी किया।