बागेश्वर। फाल्गुन के शुभारंभ पर फागुन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष आरपी कांडपाल के नेतृत्व में नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटे।
उन्होंने आश्रम पद्धति आवासीय स्कूल के बच्चों के साथ भी समय बिताया। वहां प्रवक्ता आलोक पांडे, राहुल भट्ट, पंकज पांडे, रोहित टम्टा, आशीष साह, इरफान, रेनू टाकुली, पूजा कोरंगा, भानु तिवारी, विजय, रवि आदि थे।