फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता का सुराग लगाने को डीएम से मिले ग्रामीण

Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
12 फरवरी को घर से मायके जाने के लिए निकली विवाहिता का डेढ़ माह बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका है। लापता महिला का पता लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले। 
विज्ञापन

गाजली गांव निवासी चंचल सिंह की पत्नी दीपा देवी 12 फरवरी को मायके जाने के लिए घर से निकली। देर रात तक वह न मायके पहुंची और न ही वापस घर लौटी। कई स्थानों पर ढूंढ खोज के बाद भी दीपा देवी का पता नहीं चलने पर चंचल सिंह ने 16 फरवरी को राजस्व पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डेढ़ माह बीतने के बाद भी राजस्व विभाग लापता महिला का पता नहीं लगा सका है। शुक्रवार को महिला के पति समेत तमाम ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से लापता महिला को ढूंढने की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान बलवंत राम, माधो सिंह, महिला का पति चंचल सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें