फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर रीडिंग के बिल मिलने से ग्रामीण परेशान

Tue, 05 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झोपड़ा के ग्रामीणों को बिजली के बिल बगैर रीडिंग के ही मिल रहे हैं। कई उपभोक्ताओं के खराब मीटर भी नहीं बदले गए हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने यूपीसीएल से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


झोपड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दस उपभोक्ताओं ने एक साल पहले खराब मीटर बदल दिए थे, लेकिन उन्हें आज भी आइडीएफ के ही बिल मिल रहे हैं। कई के खराब मीटर आज तक नहीं बदले जा सके हैं। उपभोक्ता गोपुली देवी ने पिछले महीने 5200 रुपये का बिल जमा किया था।

इस महीने उन्हें नौ हजार रुपये का बिल मिला है। पार्वती देवी ने वर्ष 2015 में सात हजार रुपये का बिल जमा किया था। तब से आज तक उसके पास कोई बिल नहीं पहुंचा है। कहा कि एक साथ बिल जमा करना उसके बस से बाहर है। कहा कि बिजली कर्मी बगैर रीडिंग के बिलों को सड़क से लगी एक दुकान में रख जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार उपभोक्ताओं को जानकारी तक नहीं हो पाती है। ग्राम प्रधान धन सिंह कोरंगा और सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र सिंह कोरंगा ने यूपीसीएल के अभियंताओं से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि संबंधित कनिष्ट अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें