फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया 

Mon, 04 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी पांच मांगों को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रांतीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया। सभा के बाद उन्होंने प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजा। मांगे शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नारेबाजी करते हुए विकास भवन और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने पूर्ण समायोजन पद से पद में ही विलय करने, ग्रेड पे 2800 करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के लिए एक पंक्ति प्रशासन की व्यवस्था लागू करने और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों पर पदोन्नति शीध्र करने की मांग की।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो 11 सितंबर से कलमबंद हड़ताल शुरू कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश कांडपाल, महामंत्री कुंदन प्रसाद, इंद्रा गड़िया, प्रमोद मिश्रा, यशवीर असवाल, भगवती कोरंगा, नेहा खेतवाल, राखी कठायत, ज्योति पांडे, भारती आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें