फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विवाद से नहीं खुल सका डिग्री कॉलेज

Tue, 29 Dec 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते दुग नाकुरी तहसील के लिए स्वीकृत राजकीय  महाविद्यालय नहीं खुल सका है। बनलेख में मंजूर कॉलेज को पतकन्या में खोलने की मांग के कारण यह मामला न्यायालय तक पहुंचा है। यहां के लिए नियुक्त दो प्रवक्ताओं को फिलहाल बागेश्वर स्थित पीजी कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


दुग नाकुरी तहसील पिछले वर्ष अस्तित्व में आई। लोगों की मांग पर राज्य सरकार ने महाविद्यालय भी मंजूर किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी आदि लोगों की मांग पर इसे बनलेख में मंजूरी मिली। इसके खिलाफ पतकन्या क्षेत्र के कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके महाविद्यालय पतकन्या में खोलने की मांग की।

एक तरफ दो इलाकों की खींचतान के कारण मामला न्यायालय में है, दूसरी तरफ सरकार ने यहां के लिए दो शिक्षकों की नियुक्ति कर दी थी। इनकी नियुक्ति पूर्व स्वीकृत बनलेख महाविद्यालय के नाम से हुई। दोनों शिक्षक कार्यभार ग्रहण करने आए थे। बागेश्वर स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देेश पर फिलहाल दोनों को यहां संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


इनमें से एक प्रवक्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दूसरे प्रवक्ता भी शीघ्र कार्यभार लेंगे। कोर्ट से मामला निस्तारित होने के बाद प्राध्यापकों को दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें