कपकोट में आमरण अनसन पर बैठे पोथिंग के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पोथिंग गांव की लंबित समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे त्रिलोक सिंह गढ़िया और देवी दत्त का आमरण अनशन सोमवार दूूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने शासन प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप मढ़ा।
सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी ने की। इसी स्थान पर सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर सोमवार को क्रमिक अनशन में रमेश सिंह और भजन सिंह बैठे। सभा की अध्यक्षता सर्व दलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने की। लछम सिंह, मदन गढ़िया, हरीश बिष्ट और लक्ष्मण सिंह ने सभास्थल जाकर अपना समर्थन दिया।