फोटो- 28एएलएम14पी- धन्यारी में क्रमिक अनशन करते लोग। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पशु चिकित्सालय कफड़ा में पशु प्रसार अधिकारी की स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों के लिए धन्यारी में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। शुक्रवार को नीरज सिंह और बालम सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने पूर्व में हुए आंदोलनों के बाद हुए लिखित समझौतों के बाबजूद क्षेत्र की समस्याओं का समाधान न होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व तीन समझौतों औरर चेतावनी के बाबजूद संबंधित विभागों ने समस्याओं के समाधान की कोई कार्रवाई नहीं की। वहां प्रकाश अधिकारी, पूरन अधिकारी, भुवन सिंह, प्रेम सिंह, बलवंत अधिकारी, चंदन अधिकारी, हेमंत रौतेला, भूपेंद्र अधिकारी, प्रेम सिंह, दीप पांडे आदि मौजूद रहे।