फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक बन रहा जन शिक्षण संस्थान

Fri, 28 Nov 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जन ​शिक्षण संस्थान में सिलाई प्र​शिक्षण में शामिल महिलाओं को स्वरोजगार की जानका
विज्ञापन
बागेश्वर। वर्तमान समय में महिलाएं गृहिणी के साथ-साथ नौकरी और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिले में जन शिक्षण संस्थान महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान में हर साल महिलाएं विभिन्न प्रशिक्षण हासिल कर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं। हर साल एक हजार से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण हासिल करती हैं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि महिलाओं को हर साल सिलाई, ब्यूटीशियन, ऐपण क्रॉफ्ट, कड़ाई-बुनाई, ड्राइविंग, अचार, जैम, जैली बनाने, हाउस वायरिंग के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। सालाना महिलाओं के लिए 70 बैच चलाए जाते हैं। प्रत्येक बैच में 20 महिलाओं को शामिल किया जाता है। तीनों विकासखंडों में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सुविधानुसार शिविर लगाए जाते हैं। हर साल 1400 महिलाओं को तीनों विकासखंडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान उन्हें ऋण लेकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्हें मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना आदि की जानकारी दी जाती है। बैंक से लोन लेकर कारोबार करने की प्रक्रिया भी बताई जाती है। महिलाओं को घर से स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। संस्थान से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद महिलाएं छोटे-छोटे कार्य कर परिवार का खर्चा चलाने लायक कमाई आसानी से कर सकती हैं। कुछ महिलाएं लघु उद्योग खोलकर भी स्वरोजगार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें