फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर रामगंगा नदी पर बनाया लकड़ी का अस्थायी पुल

विज्ञापन
कपकोट के कालापैर कापड़ी में रामगंगा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रा
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सीमांत क्षेत्र में शासन-प्रशासन और लोनिवि की उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद अपनी राह बना ली है। कालापैर-कापड़ी को नाचनी-तेजम से जोड़ने वाले रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जब प्रशासन ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने दो दिन तक कड़ा श्रमदान कर नदी के ऊपर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में निर्मित इस झूला पुल का साइड पिलर 2024 में गिर जाने के कारण यह नदी में समा गया था। तब से क्षेत्रवासियों को आवागमन के लिए जोखिमभरे और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। रामगंगा नदी पर दूसरा पुल लगभग छह किमी की दूरी पर स्थित होने के कारण ग्रामीणों को खरीदारी, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और दैनिक जरूरतों के लिए नाचनी बाजार जाने के लिए लंबी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
विभाग की अनदेखी से आहत होकर ग्राम प्रधान नंदन सिंह, त्रिलोक सिंह कोरंगा, उमेद सिंह, चंदू कोरंगा, पुष्कर मेहता, उमेद सिंह कोरंगा, चंद्र सिंह, गोविंद कोरंगा, बहादुर सिंह, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बल्लू कोरंगा, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह और राहुल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने दो दिन श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें