फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 4.86 करोड़ स्वीकृत

Wed, 11 Nov 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरयू और कनलगढ़ नदी में बाढ़ से सुरक्षा तथा भूकटाव को रोकने के लिए शासन स्तर से 4.86 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 1.94 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद सरयू और कनलगढ़ नदी के तटवर्ती और बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा से जुड़े पक्के कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य नदी के तेज बहाव से होने वाले कटाव और बाढ़ से प्रभावित होने वाले आवासीय और कृषि क्षेत्रों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के धरातल पर उतरने से नदी किनारे बसे ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की बड़ी उम्मीद जगी है।

कोट
कपकोट क्षेत्र में बाढ़ और नदी कटाव की समस्या को देखते हुए सुरक्षा कार्यों की सख्त आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। स्वीकृत 4.86 करोड़ रुपये की धनराशि से संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक तटबंध और सुरक्षा दीवारें बनाई जा सकेंगी, जिससे ग्रामीण आबादी को राहत मिलेगी। यह क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-.सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें