फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैसी पूजा में शामिल होने पहुंच रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खुनौली के हरज्यू मंदिर थकलाट में बैसी पूजा जारी है। पूजा के तीसरे दिन से ही शहरों में रहने वाले ग्रामीणों के गांव में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 11 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में ग्रामीण बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुरोहित हेम चंद्र उपाध्याय ने दैनिक पूजा पाठ की। लोक वादक दिनेश राम ने लोक वाद्य यंत्रों के साथ देव डांगरों का आह्वान किया। देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान जया देवी ने बताया कि बैसी पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों से भी पूजा में आकर आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है। इस मौके पर मदन कांडपाल, देवीदत्त कांडपाल, कमलापति कांडपाल, भैरव दत्त, खष्टा बल्लभ जोशी, दीप चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें