कपकोट(बागेश्वर)। बैसानी के तामागड़ी तोक में लघु सिंचाई विभाग की ओर से नहर का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों में निर्माणाधीन नहर में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी जताई है। अभियंता अधिशासी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच करने और पक्की नहर बनवाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान देवेंद्र गढ़िया ने बताया कि जहां पर नहर का निर्माण होना चाहिए वहां 300 मीटर प्लास्टिक का पाइप डाला जा रहा है। 500 नाली भूमि के लिए अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है। प्लास्टिक के पाइपों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। कहा कि नहर बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। विगत 26 मार्च को विभाग को सूचित भी किया था। बावजूद इसके नहर बनाने की जगह पाइप डाला है। ग्रामीणों ने विभाग से पक्की नहर बनवाने की मांग की है। संवाद