फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली 

Mon, 14 Aug 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बाइक रैली निकालते विहिप कार्यकर्ता।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखंड भारत संकल्प यात्रा के तहत हिंदू जागरण मंच ने नगर में बाइक रैली निकाली। बाद में चौक बाजार में जनसभा भी हुई। हिजांम के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की ने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता के लिए हिंदू जागरण मंच की ओर से संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हिजांम के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ने यात्रा का स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से देश की अखंडता के लिए एकजुट होकर अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र, प्रदेश मंत्री ललित पोखरिया, नैनीताल विभाग महामंत्री चेतन जोशी, हिजांम जिलाध्यक्ष दीपक कार्की, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रोहित पंत हिमांशु जोशी, संदीप जोशी, विशाल नेगी, सावन वर्मा, भूपेंद्र रावत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें