बागेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पवित्र संगम पर डुबकी लगाई। इसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर रुद्री पाठ भी कराया। इसके अलावा बागनाथ, कालभैरव नाथ और बाणेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, कपकोट के गोलना, भद्रतुंग, तप्तकुंड, मोहली, कांडा और सानीउडियार आदि के शिव मंदिरों में जलाभिषेेक करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा।