फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की सड़कों पर हर साल बढ़ रहा वाहनों का दबाव

विज्ञापन
बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। यातायात पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। वाहनों का बढ़ता दबाव और उचित पार्किंग सुविधा न होने से आए दिन शहर में जाम लग रहा है। जिले में पिछले पांच वर्षों में साढ़े आठ हजार से अधिक वाहन बढ़े हैं। वाहनों की संख्या में इजाफा होने से जिले में जाम की समस्या गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के अनुसार पिछले पांच सालों में 8830 हजार वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या सर्वाधिक है। पांच वर्षों में लोगों ने 6107 दोपहिया वाहनों की खरीदारी की है। वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है।
ग्रामीण क्षेत्र तो दूर जिला मुख्यालय में वाहनों की बढ़ती संख्या के बावजूद पार्किंग की सुविधा नहीं बढ़ सकी है। पार्किंग स्थल संकरे स्थल पर बने होने के कारण कम वाहन ही जा पाते हैं। नगर की संकरी सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े वाहन भी जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि नगर में कांडा और कपकोट रोड समेत चार पार्किंग स्थल हैं, जबकि गरुड़ मोटर मार्ग पर एक पार्किंग स्थल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

पंजीकृत वाहन
साल - वाहन
2015 - 1350
2016 - 1412
2017 - 2195
2018 - 2172
2019 - 1701
-
भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर जाम से लोग रहे परेशान
बागेश्वर। टैक्सियों से सबसे अधिक दबाव भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर रहता है। सड़क किनारे ही नदी की ओर वाहनों को पार्क किया जाता है। सैकड़ों टैक्सियों के अलावा सड़क में कपकोट रूट के पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रहती है। भारी वाहन भी इस रूट पर बड़ी संख्या में संचालित होते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार को भी टैक्सी स्टैंड पर जाम लगने से कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें