फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में आएगा रेगिस्तान का जहाज

विज्ञापन
कपकोट नगरपंचायत सभागार में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेले को लेकर चर्चा की गई। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट भराड़ी में 15 से 17 जनवरी तक उत्तरायणी मेला लगेगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को बैठक हुई। इसमें मेले में प्रस्तावित कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और व्यापार संबंधी चर्चा की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बैठक में बिजली अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निकाय सभागार कपकोट में सोमवार को हुई बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने मेले में झूले, चरखे, ऊंट लाने की बात कही। बताया कि मेले में स्थानीय लोगों समेत स्कूली बच्चों की झांकी निकलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भराड़ी और कपकोट में अस्थायी चौकी बनेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। केदारेश्वर मैदान में स्टाल लगेंगे।
शिशु मंदिर और केदारेश्वर मैदान में सांस्कृतिक होंगे। बैठक में ईओ राजदेव जायसी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, कपकोट व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, हेम कपकोटी, नवीन उपाध्याय, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, तहसीलदार विनोद वर्मा, सभासद शामली देव, तनुज तिरुवा, दीपक ऐठानी, प्रवीण ऐठानी, कविंद्र मेहता, सुंदर देव, नीलकमल जोशी, राजेंद्र कपकोटी, भूपाल सिंह ऐठानी, दयाल कुमल्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें