फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग में ही खड़े किए जा रहे वाहन

Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के बावजूद ट्रामा सेंटर को लोगों ने पार्किंग स्थल बना दिया है। ट्रामा सेंटर के मुख्य गेट पर ही वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर के पास स्थित कूड़ाघर के आसपास गंदगी होने से भी मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू होने के बाद पिछले सप्ताह डीएम रंजना राजगुरु ने परिसर के बाहर पार्किंग स्थल नहीं बनाने के निर्देश दिए थे। यहां पर नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया है। इसके बावजूद परिसर में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इस समय ट्रामा सेंटर में सर्जरी और हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की जांच हो रही है।

फिजियोथैरेपी के लिए भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं। वाहनों की पार्किंग के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मरीजों को लाने वाले वाहनों को पार्किंग के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। दूसरी ओर ट्रामा सेंटर के पास स्थित कूड़ाघर भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लोग घरों का कूड़ा कूड़ाघर के बजाय उसके आसपास फेंक देते हैं। इससे आसपास गंदगी के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से ट्रामा सेंटर के बाहर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें