फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में सड़क पर ट्रक पलटने से तीन घंटे तक लगा जाम

Fri, 18 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
वाहन पलटने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा- बागेश्वर मोटर मार्ग में राशन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और एक मजदूर मामूली रूप से चोटिल हो गए लेकिन ट्रक के बीच सड़क पर पलटने से दिल्ली जाने वाली यात्री बसों के साथ ही दसौली से रानीखेत जा रही बारात भी घंटों तक फंसी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में करीब डेढ़ बजे गोदाम से राशन ले जा रहा ट्रक यूके 04 सीए/ 5729 कांडा स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में चालक प्रकाश सिंह और एक मजदूर कैलाश चोटिल हो गए। दोनों घायलों का कांडा सीएचसी में उपचार किया गया। राशन से लदे ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

सड़क बंद होने से सानीउडियार-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, पांखू-बागेश्वर जाने वाली बसों के साथ ही सैकड़ों वाहन फंस गए। दसौली से रानीखेत जा रही एक बस भी कांडा में ही फंसी रह गई। इस दौरान यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को साढ़े चार बजे प्रशासन द्वारा बागेश्वर से क्रेन मंगाई गई।
विज्ञापन


क्रेन से बीच सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका। ट्रक के पलटने से सड़क पर लगभग तीन घंटे तक बागेश्वर-कांडा सड़क में यातायात ठप रहा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ ही रानीखेत जा रहे बारातियों को भी तीन घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें