फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड विभाग के दो शिक्षकों के स्थानांतरण से भड़के छात्र

Fri, 18 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बीएड शिक्षक हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग के दो प्राध्यापकों का बगैर प्रतिस्थानी के ही स्थानांतरण होने से छात्र भड़क गए हैं। बीएड के छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने प्राचार्य से प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती कराने के लिए कारगर पहल करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. एससी पंत को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि बीएड विभाग में दो प्राध्यापकों का स्थानांतरण हो जाने के कारण अब यहां रिक्त प्राध्यापकों की संख्या तीन हो गई है। गणित, अंग्रेजी और जीव विज्ञान विषयों में शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है।

मौजूदा समय में यहां सिर्फ दो प्राध्यापक रह गए हैं वह भी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ जीआईसी बागेश्वर में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इस कारण खास तौर पर प्रथम सेमेस्टर वाले छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य से बीएड विभाग में तीन नए प्राध्यापकों की शीघ्र तैनाती करवाने की मांग की। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में हरीश मेहरा, प्रतिभा कोठारी, बसंत सिंह, कल्पना मिश्रा, हेमा जोशी, यमुना मर्तोलिया, नेहा पांडे, गोविंद असवाल, सुभाष चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें