फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन 

Mon, 24 Sep 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन के तीनों ब्लाकों से जुड़े प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।  
विज्ञापन


ज्ञापन में वीरांगना प्रतिनिधियों ने बागेश्वर के पशु चिकित्सालय उप केंद्र बमराड़ी में स्टाफ की तैनाती करने, प्राइमरी स्कूल बमराड़ी और बिजोरीझाल के तिलाड़ी में शिक्षकों को तैनात करने, कपकोट की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने, लीती, हाम्टी कापड़ी क्षेत्र में एएनएम सेेंटर की स्थापना करने, बिजली व्यवस्था नियमित करने समेत कई मांगें उठाई। 

उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों के खाली पद भरने, गरुड़ के बैजनाथ  स्थित बीयर बार बंद करने, स्यालदेटीट में सिंचाई फील्ड गूल का निर्माण करने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में हीरा ड्याराकोटी, गंगा शाही, शांति कोरंगा, बसंती देवी, चित्रा वर्मा, नरुली देवी, हंशी देवी, ललिता देवी, तारा, राधा, बसंती, मुन्नी देवी जसोदा देवी, लीला देवी और लीला पाठक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें