फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा कुंड की 70 किमी की पदयात्रा से लौटे यात्री

Mon, 24 Sep 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
नंदाकुंड की यात्रा से लौटे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी और नंदकुंड की 70 किमी की अत्यंत दुर्गम यात्रा पर गया चार सदस्यीय दल यहां लौट आया है। दल में शामिल लोगों ने बताया कि कुंड काफी मनोरम है। कहा कि पैदल रास्ते का निर्माण होने से क्षेत्र में धार्मिक यात्रा को काफी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र का विकास होने पर कई खाली हाथों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


भद्रतुंग मंदिर के श्री महंत देवानंद दास की अगुवाई में नंदाकुंड की यात्रा में शामिल भद्रतुंग सरमूल सौधारा विकास समिति के सलाहकार और शिक्षक दयाल कुमल्टा ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित कुंड अत्यंत रमणीक है। यह कुंड झूनी ग्राम पंचायत की सीमा में पड़ता है। पंकुुवा टॉप से आगे नगीणां तक रात में रहने के कोई व्यवस्था नहीं हैं। जिसके चलते दल को कौतेला में रात बकरी वालों के अस्थाई टैंक में गुजारनी पड़ी। 

कौतेला टॉप से एक ओर मां सरयू का उद्गम और दूसरी तरफ पिंडारी और कफनी ग्लेशियरों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। झूनी के महेंद्र सिंह, लोकपाल और आनंद सिंह ने बताया नौचोर चट्टान से केतु धार तक के र्दु्गम रास्ते के चौड़ीकरण के लिए यदि क्षेत्रीय विधायक कदम उठाएं तो कुुुंड की यात्रा आसान हो जाएगी। कुंड के चारों ओर ब्रह्मकमल खिले हुए थे। बुरांश और थुनेर समेत अनेक सुगंधित जड़ीबूटियां तन मन को नई ऊर्जा देती हैं। राज्य पक्षी मोनाल अपनी ओर आकर्षित करता है। दल में शिक्षक गोपाल भंडारी और अवकाश प्राप्त कुशल सिंह धानिक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें