फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजा रे मेरो रंगीलो मुनस्यारा ...

Sun, 21 Jan 2018 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्तरायणी मेले का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले का शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शनिवार की रात कलाकार पप्पू कार्की, विक्रम बोरा, आशा नेगी और मंगल चौहान के नाम रही। वहीं, मेलाध्यक्ष और नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने मेले के समापन की घोषणा की।

विज्ञापन



उत्तरायणी मेले के मुख्य मंच पर कलाकार पप्पू कार्की ने आजा रे मेरो रंगीलो मुनस्यारा..., देवी भगवती माता..., विक्रम बोरा ने उत्तरैणीक कौतिक लागि र सरयू का बगड़ में..., ओ हिमा छोरी..., आशा नेगी ने बसंती छोरी..., लाली हो लाली... और मंगल चौहान ने ओ हीरा समदिणी... समेत कई लोक गीत पेश किए।

नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, डीएम रंजना राजगुरू, सीओ वीर सिंह, सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी हेड सुमित मेहता, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, रघुवीर दफौटी, भुवन कांडपाल, दलीप सिंह खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी, पंकज पांडे, अंकुर उपाध्याय आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें