फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले में व्यापारियों से मारपीट, लूटपाट

Thu, 21 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात बागनाथ नगरी में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। उत्तरायणी मेले के समापन पर सरयू बगड़ में बाहरी दुकानदारों से उन्होंने जमकर मारपीट और लूटपाट की। उनके मोबाइल फोन भी लूट ले गए। हमले में चार व्यापारी लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक व्यापारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के विरोध में गुस्साए व्यापारी बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कोतवाली और नगर पालिका का घेराव करने के बाद सरयू पुल पर जाम लगा दिया। साथ ही भोटिया मार्केट बंद करा दिया। वे स्थानीय दुकानें भी बंद कराने लगे।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी, जिससे कुछ व्यापारी और राहगीर चोटिल हो गए। बाद में एसडीएम फिंचाराम चौहान और सीओ धनीराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन


शाम को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से यहां दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। बुधवार की रात समापन अवसर पर मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। सरयू बगड़ में लगे बाजार की दुकानें तो खुली थीं, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा हुआ था।

 इस बीच करीब 11 बजे वहां आधा दर्जन युवक पहुंचे। इनमें चार युवक हरि बाबू की दुकान पर पहुंचे और पैसे की डिमांड रखी। हरिबाबू के मना करने पर उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। इस बीच अन्य युवक पड़ोसी दुकानदारों को पीटने और लूटने लगे। सभी दुकानदार एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए।

 हमले में विशाल वर्मा (32) पुत्र ओम प्रकाश निवासी बिजारखाता, थाना स्वार जिला रामपुर, हरि बाबू (42), नरेश कुमार (40) पुत्रगण श्यामलाल और वाजिब अली (28) पुत्र नबी अहमद सभी मसवासी जिला रामपुर (यूपी) को मारपीट कर घायल कर दिया।

 डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल विशाल वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि बदमाशों ने व्यापारी विशाल से छह हजार रुपये, हरि बाबू से 22 हजार रुपये, सुमन का सोने का मंगलसूत्र लूट लिया।

 पीड़ितों की ओर से नरेश कुमार ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना से गुस्साए मेले के व्यापारी बृहस्पतिवार को दुकानें बंद कर नुमाइशखेत मैदान में एकजुट हो गए। जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर कोतवाली और नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में घेराव प्रदर्शन किया।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने सरयू पुल पर जाम लगा दिया। साथ ही भोटिया मार्केट बंद करा दी। इस बीच पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भांजी। उसके बाद एसपी एनएस नपलच्याल, एसडीएम फिंचाराम चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने व्यापारियों से वार्ता की।

व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने और लूटी गई नकदी और सामान वापस दिलाने की मांग की। एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब व्यापारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद इरफान, रफी, बाबू नगला, वसीम, अनीसा, मुख्तार, तसलीम, फुरकान, मोहम्मद अख्तर, सकहल, जगतार और मशरूम आदि शामिल थे।

देर शाम कोतवाल हरक सिंह ने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष भाष्कर टम्टा और छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने कहा पीड़ित व्यापारियों में से एक ने मारपीट और लूटपाट के आरोपी की पहचान की है।

पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोेगों के खिलाफ धारा 395 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।

 पुलिस ने उत्तरायणी मेले के दौरान पूर्व में हुई घटनाओं से सबक लिया होता तो बुधवार की रात व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट न होती। वर्ष 2013 की उत्तरायणी मेले के दौरान पालनीकोट राजेश पूना उर्फ रौकी की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस पर लगे आरोपों में कई पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे।

बीती 19 जनवरी को वॉइस आँफ इंडिया पवनदीप के कार्यक्रम को देखने के यहां लोगों का हुजूम खड़ा हो गया। भीड़ में से कुछ तत्वों ने सवा सौ से भी अधिक प्लास्टिक की कुर्सियां तोड़ डाली। नशेड़ियों के उत्पात से भी मेलार्थी परेशान रहे। लोगों का कहना है ऐतिहासिक सरयू बगड़ में पुलिस के संरक्षण में कुछ लोगों ने जुआ चलता रहा। हालांकि खुद एसपी ने नगर का समय समय पर निरीक्षण किया। इसके बावजूद पुलिस मुस्तैद नहीं रही।

नगर में बुधवार की रात व्यापारियों के साथ हुई मारपीट और लूटपाट की घटना की विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मेले की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 मांग करने वालों में देव भूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बबलू जोशी, उपाध्यक्ष महेश नाथ, संरक्षक हरीश साह, सदस्य कैलाश परिहार, ललित जोशी, जगदीश नेेगी, पंकज कबडोला,  नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी, उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी जोशी, सचिव चंद्रशेखर मिश्रा, सह सचिव चंचल पपोला, कोषाध्यक्ष दिग्विजय जनौटी, पूर्व सचिव राजेश रौतेला, बसंत बल्लभ पाठक, वृक्षमित्र किशन मलड़ा, सभासद प्रकाश चंद्र जोशी शामिल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा के इस बार का मेला कांग्रेस की अराजक संस्कृति का भेंट चढ़ गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल तत्वों की शीघ्र धरपकड़ करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुशय करने की चेेतावनी दी है।

 बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, मथुरा प्रसाद, राजेंद्र उपाध्याय, दयाल कांडपाल, नंदन राम आगेरी, प्रशांत नगरकोटी, दिनेश मेहता और कमल नेगी, मनीष पांडे, दिनेश मेहता, पंकज टम्टा आदि थे। इधर नागरिक मंच के पंकज पांडे और सचिव आलोक साह ने पुलिस कप्तान से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा।

 आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मेले में बाहर से आए व्यापारियों के साथ वारदात करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें