फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेला कपकोट

Sun, 17 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर जूहा भराड़ी के प्रांगण में उत्तरायणी मेले का मेलार्थी देर रात तक लुत्फ उठा रहे हैं। लोक कलाकार आनंद कोरंगा के गीत घुंघरालि दातुलि तेरी छुंड़काली रूम झुमा... के गीत पर मेलाथियों ने खूब ठुमके लगाए।
विज्ञापन


लोक कलाकार आनंद कोरंगा ने न जाए पातल पाल्यूर कांटण... गजेंद्र राणा ने बबली तेरो मोबाइल..., संगीता ढौंडियाल ने बेड़ू पाको बारौ मासा..., सुरेंद्र प्रसाद सुरीला ने ओ हिमा कांछू तेरो जलेबी डाब..., विवेेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने हीरा समदिणी..., कंट्रीवाइड के बच्चों ने बेड़ू पाको बारौ मासा..., जीजीआईसी की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी बचाओ..., सरस्वती शिशु जूहा भराड़ी के बच्चों ने सुनीता रश्मि बाना..., इंटर कॉलेज असों के बच्चों ने म्यार ज्वार मुनस्यारा..., एंजल एकेडमी के बच्चों ने लाली ओ लाली घुघुतिया..., प्राइमरी स्कूल ऐठाण के बच्चों ने नी काटो नी काटो हरिया जंगला...और मां उमा के बच्चों ने मधुवन में जो कान्हा... गीत गाया।

 कार्यक्रम का संचालन महेश ऐठानी ने किया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ईओ हरिचरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, सभासदों में गिरीश चंद्र जोशी गिर्दा, दीपा तिरुवा, कमला ऐठानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश ऐठानी बबलू, तनुज तिरूवा, राजेंद्र रावत और खीम सिंह ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें