फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतों से सराबोर हुआ बागेश्वर

Thu, 21 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में उत्तरायणी मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिन-रात धूम जारी है। बुधवार  की नाइट जिला पंचायत की ओर से आए वॉइस ऑइफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन के नाम रही।
विज्ञापन


 मेलार्थियों ने लोक कलाकार राजन के गीत मेरी जन्म भूमि, मेरो पहाड़... और खुशी जोशी के गीत पार भीड़ की बसंती छ्योड़ी... के गायन का जमकर लुत्फ उठाया।

 नुमाइशखेत मैदान स्थित रामलीला भवन में मंगलवार रात वॉइस ऑइफ इंडिया के विजेता पवन दीप राजन ने अपने गीतों की शुरुआत मेरी जन्म भूमि मेरो पहाड़... गाकर की।

 इसके बाद उन्होंने हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते..., मैं तनु समझावा... आदि गीतों का गायन कर मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पवन दीप की बहिन ज्योति ने मैं रंग सरबतों का तू मीठे धारा का पानी... गाकर मेलार्थियों को मस्त कर दिया। गायिका खुशी जोशी ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी गीत गाए । मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण थे।
विज्ञापन


उन्होंने पवन दीप को उत्तराखंड की धरोहर बताया और कहा कि प्रतिभाओं का हर किसी को सम्मान करना चाहिए। पवन दीप राजन ने कहा कि इंडियन आयडल में प्रतिभाग करने मुंबई गया था तब वह वहां एक होटल के बाहर गाना गा रहा था। कुछ लोग तब उसकी मजाक बना रहे थे।

उसका संकल्प दृढ़ था वह उनसे एक ही बात करता था एक दिन वह मुकाम अवश्य पाएगा।  कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया।

वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेेंद्र परिहार, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, वन पंचायत आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल बागेश्वर, मनोहर राम कपकोट, नगर पंचायत कपकोट की अध्यक्ष चंपा देवी, शहरी विकास सचिव डीएस गर्ब्याल, एसडीएम फिंचा राम चौहान, सीओ धनी राम, भगत रावल, भुवन कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि जगदीश जोशी, हेम चंद्र जोशी, रघुवीर दफौटी, उमेश टाकुली, सभासदों में नवीन साह, दीप चंद्र जोशी, सहारा इंडिया हेड सुमित मेहता, जिला पंचायत सदस्यों में भगत डसीला, जानकी मेहता, जितेंद्र मेहता, विशन लाल, पुष्पा कोरंगा, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें