फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बढ़ेगा उत्तरायणी मेले का खर्च

विज्ञापन
कपकोट में बैठक करते नगर पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष, ईओ और सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत कपकोट की बैठक सोमवार को हुई। इसमें अगले माह प्रस्तावित उत्तरायणी मेले का खर्च न बढ़ाने समेत सात प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने घर-घर से कूड़ा उठाने की समीक्षा की। उन्होंने इस सेवा का दायरा बढ़ाने को कहा। बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारकर 40 नए पोल खरीदने का भी प्रस्ताव पास हुआ। उतरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले की तैयारी के लिए अतिरिक्त पर्यावरण मित्र रखने की बात कही गई लेकिन खर्च की सीमा पिछले साल के बराबर ही रखने को कहा गया। चालू वित्त वर्ष की अवस्थापना निधि के व्यय की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में ईओ राजदीप जायसी, सभासद तनुज तिरुवा, हेमा देवी, प्रवीण ऐठानी, डूंगर सिंह रावत, दीपक ऐठानी, कविंद्र मेहता, सुंदर कोरंगा, सुंदर देव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें