बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के केदारेश्वर मिनी स्टेडियम और बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायतों के बाल खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कपकोट में हुई प्रतियोगिताओं में उत्तरौड़ा न्याय पंचायत का दबदबा रहा।
बेसिक स्तर की 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में नीरज और कल्पना, 400 मीटर में प्रियांशु और चारु तथा लंबी कूद में वरुण और खुशी प्रथम रहे। खो-खो और कबड्डी के बालक-बालिका दोनों वर्गों में उत्तरौड़ा की टीम विजेता बनी। जूनियर स्तर की 600 और 400 मीटर दौड़ में करन सिंह, 600 मीटर में कविता तथा 400 मीटर में अंजली प्रथम रहीं। 200 और 100 मीटर दौड़ में राहुल, कृष्णा और भावना ने बाजी मारी। गोला क्षेपण में कमलेश और काजल, लंबी कूद में भावेश और भावना, चक्का फेंक में आयुष और काजल तथा ऊंची कूद में कमलेश और कनक विजेता बने।
टीम स्पर्धाओं में खो-खो के बालक-बालिका वर्ग में उत्तरौड़ा, वॉलीबॉल में असों, कबड्डी के बालिका वर्ग में उत्तरौड़ा और बालक वर्ग में भराड़ी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में हुई प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग खो-खो में रवाईंखाल और कबड्डी में फल्याटी की टीम विजेता रही। प्राथमिक वर्ग के खो-खो में आदर्श प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर और कबड्डी में देवलधार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक महिपाल कपकोटी, जिला खेल समन्वयक महिपाल गढ़िया, ब्लॉक समन्वयक सुनीता पंत, खुशाल रावत, गिरीश तिरुवा, देवेंद्र कोरंगा, हरीश कोरंगा, सुरेश राठौर, ख्याली दत्त जोशी, रोशन गढ़िया, प्रताप कबडोला, भारतेंदु पंत और दलीप मेहरा आदि मौजूद रहे।